विवाहयोग्य वर Bride Grooms (Boys) for Matrimony
विवाह योग्य वरों के नाम, जन्म समय, शारीरिक बनावट, शिक्षा, नौकरी/ व्यवशाय, शहर/ गाँव और कोड संख्या की जानकारी ऊपर दी गयी है. पूरी जानकारी पाने के लिए या फिर अपना परिचय देने के लिए ईमेल इस पते पर करें: info@aadigaur.com यह सुविधा निशुल्क है.
समाज के कर्मयोगी
(हर दिन मिलिए नए महानुभावों से)
स्वर्गीय प. भागीरथ शर्मा जी (Late Shri Bhagirath Sharma)

स्वर्गीय प. भागीरथ शर्मा जी अखिल भारतीय श्री आदि गौड़ ब्राह्मण समाज (संस्था) जयपुर के अध्यक्ष रह चुके हैं इन्होने समाज के विकास के लिए कई सराहनीय प्रयाश किये हैं जिनमें से प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं:
१. समाज की पत्रिका को आकर्षक एवं उपयोगी बनाना, रंगीन और अच्छी तकनीक के प्रयोग से सुधार, और पत्रिका को अधिक से अधिक समाज बंधुओं तक पहुँचाना
२. समाज की अन्य संस्थाओं को साथ में जोडना जिससे एकत्रित समाज का समग्र विकास हो सके.
३. सामाजिक कार्यक्रमों को नयी उंचाईओं तक पहुचना जिससे समाज को जाग्रत करने में मदद मिले.
४. आदि गौड़ सीनिअर स्कूल, जयपुर के प्रबंधन में सुधार जिससे बच्चो को अपना भविष्य उज्जवल करने में मदद हो सके.
५. नयी पीढ़ी को इंटरनेट के माध्यम से सामाजिक उत्थान कार्यक्रमों में जोड़ना।
Late Shri Bhagirath Sharma has been the President of Shri Adi Gaur Brahman Samaj (Society) in Jaipur (Rajsthan). He has to his crdit some of the key achievements particulary for the betterment and giving a direction to the society, which he has accomplished with high level of dedication. Some of the works enabled by his are:
1. Improve the content and quality of the Society Journal and increasing its circulation to a large section of the Samaaj.
2. Envolvement of other Society Organizations in the programs so the united society can excel in development.
3. Raising the bar of quality and magnificence of social programs, making them inspiration for others.
4. Improving the administration of Adi Gaur Senior School, Jaipur helping every pupil in the school for a better future.
5. Involving young generation in the social programs through internet.
श्री भागीरथ शर्मा ने कला संकाय में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की थी तथा उन्होंने मूर्ति कला व्यवसाय में एक प्रतिष्ठित स्थान पा लिया था. उनकी लग्न, साफ़ मन, कर्म प्रधानता और समाज के लिए कुछ अच्छा करने की ललक बहुत से लोगों के लिए अनुकरणीय है. Shri Bhagirath Sharma was honored with Master of Arts (History)Degree and achieved signficant success in stutue production business. His dedication, clear mind, determination to work and desire to contribute for the society are some of the qualities which could be inspiration to many.
डा. मुरारी लाल गौड़ (Dr. Murari Lal Gaur)

डा. मुरारी लाल गौड़ इस समय कृषि अभियांत्रिकी और तकनीकी कालेज (आनंद कृषि विश्वविद्यालय) गोधरा (गुजरात) में प्रधानाचार्य और प्रमुख है. इनको जल विज्ञानं में डाक्टरेट की उपाधि आई आई टी रुडकी से प्राप्त है. इन्होने कृषि क्षेत्र में अनुसन्धान का सराहनीय कार्य किया है.
डा.गौड़ हालांकि एक छोटे से कस्वे केलारस से होने के बाबजूद पढाई में बचपन से ही मेधावी थे. उन्होने कृषि प्रोद्योगिकी में स्नातक होने के बाद भी नौकरी के साथ साथ अपनी पढाई जारी रखी. आपने युवा पीढ़ी में कृषि के प्रति जागरूकता बढाने हेतु कृषि प्रोद्योगिकी में अध्यापन का कार्य अनुसन्धान क्षेत्र को छोडकर चुना है. अभी डा.गौड़ बडोदरा शहर में रहते हैं.
Dr. M. L.Gaur is the Principal & Dean of Agriculture Engineering and Technical College, Godhara which is affliated with Anand Agriculture University (Gujarat). He has received doctorate in Hydrology from Indian Institute of Technology, Roorkee. He has done a pioneer research work in the field of agriculture while working with a couple of Government Institutions.
Dr. Gaur was a brillent student from childhood although he belongs to a small town in MP named as Kelaras. He continued his education along with job after completing BE in Agriculture in 1984. He has switched into education field from research with a strong desire to spread greater awareness about agriculture among young generation. Presently, Dr. Gaur is living in Badodara.
इ.ओमप्रकाश गौड़ (Er. Omprakash Gaur)

श्री ओमप्रकाश जी ने सिविल इंजीनियरिंग में एम् टेक की डिग्री हासिल की है तथा वे इस समय नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया में टेक्नीकल प्रबंधक है. उन्हें मध्यप्रदेश और उड़ीसा में मुश्किल जगहों पर स्वर्ण चतुर्भुज रोड़ योजना पर कार्य करने का श्रेय प्राप्त है. उनका सरल एवं विनम्र स्वभाव और साधारण जीवन शैली कई लोगों के लिए प्ररणा श्रोत है./p>
Shri Omprakash Gaur ji is an MTech in Civil Engineering, currently working in National Highway Authority of India as Technical Manager. He has the credit of working in Odissa and MP on prestigious quadrilateral road connectivity program of India. He has a down to earth attitude and leads a simple life, a kind of role model for many to follow.
डा. गिरवर गौड़ (Dr. G. S. Gaur)

डा. गिरवर गौड़ इस समय जवाहर लाल नेहरु स्नातकोत्तर मेडिकल कोलेज एवं शोध संस्थान पुदुचेरी (यु.टी.) में फिजिओलोजी के प्रोफ़ेसर है. इनको चिकित्सा विज्ञानं में एम् डी (फिसिओलोजी) और एम् बी बी एस की उपाधियां प्राप्त हैं.इन्होने एक बहुत ही साधारण परिवार से उठकर तथा कठिन परिस्थितयो का सामना कर अपने जीवन में उन्नति की है. ये आज भी बहुत सादगी भरा तथा नियोजित जीवन जीते हैं तथा समाज की मदद करते रहते है.
इनका पैत्रिक गांव जीगनी जिला मुरेना (म.प्र.) है. इनकी माता ने (पिता के स्वर्गवास बचपन में हो जाने के बाद) अचल साहस के साथ दोनों बच्चो को पढ़ा लिखा कर एक वन्दनीय और अनुकरणीय कार्य किया. इनके छोटे भाई भी अध्यापक के पद कार्यरत है. इनके बच्चे भी अपने पिता का अनुकरण करते हुए पढ़ाई में अग्रणी हैं
Dr. G. S. Gaur is the professior of Physiology in Jawaharlal Institute of Postgraduate Medical Education & Research, Pondicherry (UT). He is honoured with MD (Physiology) and MBBS medical qualifications. He has reached to the present position with a lot of struggle in his life as he comes from a village. He lives a simple and disciplined life and extends help to needy people of the Aadi Gaur Brahmin Samaaj.
He is the native of a village named as Jeegani located in Distt. Morena (MP). His mother has demonstrated unparalleled courage by providing quality eduction to both the childern after father\'s demise in early childhood. His brother is also serving as a Teacher. Childern of Dr. Gaur following footprints of their father are also progressing well in their eduction.




